140 Good Morning Quotes in Hindi । गुड मोर्निंग कोट्स

सुबह का प्रणाम सिर्फ परंपरा नहीं; बल्कि अपनेपन का एहसास भी है, ताकि रिश्ते भी जिंदा रहें और यादें भी बनी रहे।


भाग्य बदल जाता है, जब इरादे मजबूत हो। वरना, जीवन बीत जाता है, किस्मत को दोष देने में।


कर्म कैसा भी हो, महत्व हमारी भावनाओं का होता है। और जिनकी भावना शुद्ध है, ईश्वर उनका साथ अवश्य देता है।


कुछ नया पाने के लिए वो मत खो देना, जो पहले से आपका है।

Good Morning Quotes in Hindi

जहाँ दूसरों को समझाना मुश्किल हो जाये, वहां खुद को समझाना ही बेहतर होता है।


कर्म पर विश्वास रखो और ईश्वर पर आस्था। कितना भी मुश्किल वक्त क्यों ना हो? निकलेगा जरुर रास्ता।


सही लोग अगर साथ हो, तो बुरे दिन भी अच्छे बन जाते हैं।


उम्मीद से भरी एक नयी सुबह में आपका स्वागत है।


मुस्कुराना सीख लीजिये। जिंदगी ज्यादा परेशान नहीं करेगी।


कुछ रिश्तों की कीमत नहीं, उनकी अहमियत होती है।

Good Morning Quotes in Hindi With Images

जिंदगी को ऐसे जियो कि भगवान को पसंद आ जाये। लोगों की पसंद तो रोज बदल जाती है।


आपकी आज की मेहनत ही कल का भाग्य है।


प्रसन्न व्यक्ति वह है, जो निरंतर स्वयं का मूल्यांकन करता है। और दुखी व्यक्ति वह है, जो सदैव दूसरों का मूल्यांकन करता है।


आप स्वस्थ रहे, मस्त रहें, सदा मुस्कुराते रहें।


किसी के चेहरे की हंसी बनकर तो देखिये। खुशी का पता नहीं लेकिन सुकून जरुर मिलेगा।


आपके जीवन का प्रत्येक दिन, प्रत्येक पल खुशीयों से भरा रहे।


सारे संसार की खुशियां आपकी झोली में आ जाये। इसी कामना सहित सुबह का नमस्कार!

Inspirational Good Morning Quotes in Hindi

कल जो होगा उसकी फिक्र छोड़ दो। सुबह का नजारा है, एक बार दिल से राधे-राधे बोल दो।


संसार में कोई भी मनुष्य सर्वगुण संपन्न नहीं होता। इसलिए कुछ कमियों को नजरअंदाज करके रिश्ते बनाये रखिये।


पानी और रिश्ते एक सामान ही हैं। दोनों का ना रंग है, ना रूप है। फिर भी जीने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।


जिंदगी हमें खूबसूरत दोस्त देती है, लेकिन अच्छे दोस्त हमें खूबसूरत जिंदगी देते हैं।


इस दुनिया में सभी अच्छे होते हैं। बस पहचान बुरे वक्त में होती है।


अपना वजूद ऐसा बनाओ कि कोई आपको छोड़ तो सके पर भूला ना सके।


प्रतिदिन सुप्रभात कहने का यही आशय है, कि मुलाकात चाहे जब भी हो, अपनेपन का एहसास प्रतिदिन महसूस होता रहे।


अगर खुद से नहीं हारे तो जीत निश्चित है।


थकान शाम को अपना घर मांगती है; और जिंदगी रोज नया सफ़र मांगती है।

Best Good Morning Quotes in Hindi

खुद को इतना कमजोर मत होने दो कि तुम्हें किसी के एहसान की जरुरत हो।


फर्क इससे नहीं पड़ता अब तक आपने क्या किया। फर्क इससे पड़ता है, कि अब आप क्या करोगे।


रिश्ता चाहे कोई भी हो। पासवर्ड एक ही होता है : “विश्वास।”


ईश्वर देता उसी को है, जो बांटना जानता है। फिर चाहे वो धन हो या खुशी।


रिश्तों में वैसा ही संबंध होना चाहिए जैसे हाथ और आँख का होता है। हाथ पर चोट लगती है, तो आँखों से आंसू निकलते हैं, और आंसू आने पर हाथ ही उनको साफ करता है।


जिंदगी में आप कितनी बार हारे; ये कोई मायने नहीं रखता। क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं।


कामयाबी के सफर में धूप का बड़ा महत्व होता है। क्योंकि छांव मिलते ही कदम रुकने लगते हैं।


थोड़ा भरोसा वक्त पर भी रखो। ये अच्छे-अच्छे चेहरों को बेनकाब कर देता है।