200 Jokes in Hindi । हिंदी जोक्स

मेरे लिए तो प्यार 3000 के नोट जैसा है। ना बना, ना देखा, ना मिला और ना मिलेगा।


प्रेम विवाह कभी नहीं करना चाहिए। आज मोहल्ल्ले में पति-पत्नी लड़ रहे थे। पत्नी बोली : कुत्ते तू मेरे पीछे पीछे पड़ा था, मैं नहीं।


टीचर : तुम्हारी कॉपी खाली क्यों है?
स्टूडेंट : खामोशियां ही बेहतर है। लफ्जों से लोग रूठ जाते हैं।

Jokes in Hindi

लड़की वाले जमीन तो ऐसे पूछते हैं, जैसे उनकी बेटी सीधे खेत में जाकर हल चलाएगी।


ठंड में किसी भी मनुष्य पर ठंडा पानी डालने से वो तुरंत गर्म हो जाता है। विश्वास नहीं तो आजमा कर देख लो।


घर वाले मुझे सुबह-सुबह ऐसे उठाते है, जैसे तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है, और मैं ही आखरी सैनिक बचा हूँ।


शादी इतनी भी लेट नहीं होनी चाहिए कि दुल्हन के हाथों से ज्यादा दुल्हे के बालों पर मेहंदी लगानी पड़े।


बिना जिस्म को छुए जो रूह से लिपट जाये, वह भूत होता है। हर चीज में इश्क नहीं होता बे!


पता नहीं हवाई जहाज की आवाज सुनकर ऊपर देखने वाली आदत कब जाएगी।


हंसते रहा करो दोस्तों! चिंता करने के लिए बुढ़ापा तो आएगा ही।

Funny Jokes in Hindi

अभी-अभी अर्ज किया है : ना इश्क करो झूठा, ना प्यार करो फर्जी। … आगे नहीं बताऊंगा; क्योंकि मेरी शायरी, मेरी मर्जी।


लड़कियों की आधी जिंदगी पति की तलाश में और बांकी आधी पति की तलाशी लेने में निकल जाती है।


स्त्री हार तभी स्वीकारती है, जब हार सोने का हो।


बीवी का होना बहुत जरुरी है। क्योंकि जिसे बीवी परेशान नहीं करती, वो पूरे देश को परेशान करता है।


राशि से कुछ नहीं होता साहब! कन्या राशि वाले बिना कन्या के घूम रहा है। सिंह राशि वाले को भी कुत्ता दौड़ा देता है।


मैं उसे प्यार से चाँद कहता था। लेकिन फिर पता चला कि उस चाँद के तो बहुत सारे अंतरिक्ष यात्री है।


Its True … हम हिंदुस्तानियों के पास हर समस्या का समाधान है। बस … समस्या किसी दूसरे की होनी चाहिए।


एग्जाम खत्म होते ही Gym ज्वाइन कर लूंगा। रिजल्ट आने तक मार खाने लायक बॉडी तो बन ही जाएगी।


गली से आवाज आई… 400 रूपए में जिंदगी भर बैठ कर खाइये। बाहर निकल कर देखा तो साला कुर्सी बेच रहा था।

Comedy Jokes in Hindi

जिन जुल्फों की इतनी तारीफ होती है शायरी में। कभी रोटी में नजर आये तो हंगामा क्यों? पूछता है, भारत।


अगर घी सीधी उंगली से ना निकले तो घी को गरम कर ले। हर बात में उंगली करना अच्छी बात नहीं।


लोगों को पता नहीं कैसे सच्चा प्यार मिल जाता है। हमें तो सुबह पलंग के नीचे उतारी चप्पल नहीं मिलती।


इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है। सिर्फ वह दो बार ही बंद हो जाता है… पहला Exam देते समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।

Very Funny Jokes in Hindi

फ़्लर्ट कीजिये, करते रहिये और तब तक कीजिये, जब तक किसी और का बाबू आपके काबू में ना हो जाये।


स्कूल में जब पूरी क्लास पिटती थी, और हम बच जाते थे, तो कसम से पूरे दिन शहंशाह वाली फीलिंग आती थी।