200 Sad Shayari । सैड शायरी

कभी-कभी हम किसी के लिए इतना जरुरी नहीं होते, जितना हम समझ लेते हैं।


जो गुजर रही है, दिल पर मेरे; उसे जुबान पर ला कर क्या करू? जब कोई समझने वाला ही नहीं है, तो दर्द बताकर क्या करूं?


रुलाने वाले वही हैं, जो कहते थे; हंसते हुए तुम बहुत अच्छे लगते हो।


जिंदगी ने एक बात तो अच्छे से सीखा दी। हम किसी के लिए हमेशा खास नहीं रह सकते।


कहां छिपी है, खुशियां हमारी; कहां खोई है, दुनिया हमारी। समझ नहीं आ रहा है, क्या करें? दर्द पर दर्द दे रही है जिंदगी हमारी।

Sad Shayari

गुजार लेते हैं, पूरा दिन दिखावे की हंसी में। पर शाम ढ़लते ही रो पड़ते हैं, खुद की बदनसीबी पे!


किसी को पसंद आना तो बहुत आसान है, लेकिन हमेशा उसकी पसंद बने रहना बहुत मुश्किल है।


हमें नहीं आता है, अपने दर्द का दिखावा करना। बस अकेले रोते हैं, और सो जाते हैं।


रोना सिर्फ उसके लिए जो तुम्हारे लिए भी रो सकता हो। ऐसे लोगो के लिए क्या रोना यार! जो तुमको रुलाकर दूसरों के साथ खुश है।


बहुत कुछ है, कहने को। पर ना जाने क्यों अब कुछ ना कहूं … वही बेहतर लगता है।

Sad Shayari in Hindi

जैसे टूटी हुई नींद सर दर्द बना देती है। वैसे ही टूटा हुआ भरोसा जिन्दगी का दर्द बना देता है।


कुछ रिश्ते मेहंदी के रंग जैसे होते हैं। शुरू में गहरे होते हैं, बाद में फीके पड़ जाते हैं।


हमें हर बार समझाने वाला नहीं चाहिए होता है। कभी-कभी हमें समझने वाले की भी जरुरत होती है।


जो किस्मत में नहीं था, जिंदगी उसी से टकरा गयी।


वहम था, कि सारा बाग अपना है। तूफान के बाद पता चला कि सूखें पत्तों पर भी हक़ हवाओं का है।


बहुत तकलीफ होती है, रूह को जब कोई ख्वाहिश दिल में ही मर जाती है।

Sad Sad Shayari

दिल था, टूट गया। जज्बात थे, मर गए। सपना था, बिखर गया। एक अपना था, बदल गया।


मेरा दर्द कोई नहीं समझ पाया। क्योंकि मेरी आदत थी, मुस्कुराने की।


मौत आये तो शायद दिन संवर जाए। वरना… जिंदगी ने तो मार ही डाला है।


हम दोनों ही धोखा खा गए। मैंने तुम्हें औरों से अलग समझा और तुमने मुझे औरों जैसा समझा।


वक्त ने छीन ली चेहरे की चमक। हम वैसे नहीं रहे, जैसे हुआ करते थे।


डर अब घाव से नहीं, लोगों के झूठे लगाव से लगता है।


अच्छा हुआ की तूने हमें तोड़कर रख दिया। घमंड भी तो बहुत था, हमें तेरे होने का।

Sad Shayari Image

हम साथ रहें या ना रहें; तू खुश रहे बस इतना काफी है।


कभी सोचा ना था, कि वो शख्स मुझे तन्हा कर जायेगा। जो अक्सर परेशान देखकर कहता था : मैं हूँ ना।


किसी की फीलिंग्स को वक्त रहते समझ लेना चाहिए। क्योंकि इनकी भी Expiry Date होती है।


नजर और नसीब में बस यही फर्क है! नजर उसे ही पसंद करती है, जो नसीब में नहीं होता।


उसे दूरियां पसंद आने लगी थी, और फिर हमने भी वक्त मांगना छोड़ दिया।


बहुत तकलीफ होती है, जब आप किसी के लिए सब कुछ करो और बाद में वही बोले : मैंने कहा था क्या करने के लिए।


जिंदगी में प्यार का पौधा लगाने से पहले जमीन परख लेना। क्योंकि, हर मिट्टी की फितरत में वफा नहीं होती।


एक इंसान को खो कर आगे तो बढ़ा जा सकता है, मगर उसके खालीपन को हजारों लोगों से भी नहीं भरा जा सकता है।


किसी को अपनाने के लिए हजार खूबियां भी कम है। छोड़ने के लिए एक कमी ही काफी है।


बेवफाई उसकी दिल से मिटा के आया हूँ। खत उसके पानी में बहा के आया हूं। कोई पढ़ ना ले उस बेवफा की यादों को; इसलिए पानी में आग लगा कर आया हूँ।

Emotional Sad Shayari

नजरों से देखो तो आबाद हैं, हम। दिल से देखो तो बर्बाद हैं, हम। जीवन का हर लम्हा दर्द से भर गया है। फिर कैसे कह दें, कि आजाद हैं, हम।


एक वक्त ऐसा भी आता है, जब सब ठीक हो जाने पर भी मुस्कुराने का मन नहीं करता।

ये जो हम खुश दिखाई देते हैं। हुनर है, हमारा; हकीकत नहीं।


अगर हम इतने ख़ास होते तुम्हारे लिए तो थोड़ा-सा वक्त होता तुम्हारे पास हमारे लिए।


माना कि दूरियां कुछ बढ़-सी गयी है। लेकिन तेरे हिस्से का वक्त आज भी तन्हा ही गुजरता है।